नेशनल एजुकेशनल पहल
भारत को ‘नॉलेज सुपरपावर’ बनाने के विज़न को आगे बढ़ाते हुए, हायर एजुकेशन के इंटरनेशनलाइज़ेशन को सशक्त करने के उद्देश्य से अपनी तरह का पहला डिप्लोमैटिक कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक पहल के तहत भारत की राजधानी नई दिल्ली में छह महाद्वीपों के 126 देशों से 172 डिप्लोमैट्स एक मंच पर एकत्रित हुए—जो इसे अब तक का भारत का सबसे बड़ा डिप्लोमैटिक कॉन्क्लेव बनाता है।
इस कॉन्क्लेव में एकेडमिक मोबिलिटी, फाइनेंसिंग, डेटा शेयरिंग व नॉलेज प्रोडक्शन, हायर एजुकेशन के भविष्य का रोडमैप, इंस्ट्रक्शनल डिज़ाइन, सस्टेनेबिलिटी और इंक्लूजन जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
महाद्वीप
देश
डिप्लोमैट्स